गुजराती शादी Gujarati Lagna

इटली के शहर फ्लोरेंस में गुजराती अरबपति बिजनेसमैन योगेश मेहता के बेटे रोहन मेहता शुक्रवार को विवाह बंधन में बंध गए। रोहन की शादी इटली में ही फैशन कंपनी चलाने वाली रोहनी के साथ हुई। फाइव स्टार होटल में तीन दिन तक चली इस शादी में देश-विदेश के 500 से अधिक मेहमान शामिल हुए। शादी में 140 करोड़ रुपए खर्च हुए। आपको बताते चलें कि मूल गुजरात के योगेश महेता गल्फ देशों के टॉप 25 अरबपतियों में शामिल हैं।
हाथी पर सवार होकर बारात निकालने की नहीं मिली अनुमति:
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योगेश महेता हाथी पर बैठकर बारात निकालना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा और एनिमल वेलफेयर को ध्यान में रखते हुए इसकी अनुमति नहीं दी। शादी का रिसेप्शन शनिवार को आर्नो रिवर के पास स्थित फाइव स्टार होटल में आयोजित हुआ। शादी गुजराती रीति-रिवाजों के अनुसार ही हुई।

कौन हैं योगेश मेहता
मूल गुजरात के 51 वर्षीय योगेश महेता 28 वर्ष की उम्र में दुबई पहुंचे थे। यहां सबसे पहले उन्होंने ‘पेट्रोकेम मिडिल ईस्ट’ नामक कंपनी की स्थापना की। कुछ सालों बाद पेट्रोकेम यूके के साथ पार्टनरशिप की। इसके बाद कंपनी का विस्तार दुबई, भारत, यूके और बेल्जियम सहित दर्जनों देशों में किया। वर्तमान में योगेश महेता 623 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। योगेश से मिली जानकारी के अनुसार, उनके बेटे रोहन भी जल्द ही बिजनेस संभाल लेंगे। रोहन फिलहाल बोस्टन की नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी में बिजनेस में बीए कर रहे हैं।

 गुजराती शादी
मैं गुजरात से हूँ और हमारे यहाँ शादियाँ के पहले "संजी" होता है. हिंदी में इसे "संगीत" कहते हैं. संजी की रात औरतें और आदमी मिल कर गरबा करते हैं और गाना गातें हैं. घर के बच्चे इस रात नाच गाना तैयार कर के सब के सामने पेश करते हैं और घर के बुजुर्ग भी नाचते और गाते हैं. किसी भी शादी में यह रात मेरा सब से मन पसंद रात होता है. पिछले साल मेरी चचेरी बेहेन की शादी में मैं और मेरे भाई बेहेन ने मिल कर एक नाच पेश किया. दूल्हा और दुल्हन ने हमारा नाच बहुत पसंद किया और बहुत खुश थे. उस रात मेरे पिता जी और उनके भाई बेहेन भी साथ साथ गाये और नाचे. इसलिए मुझे संजी इतना पसंद है क्यूंकि यह मौका था पूरे परिवार को साथ वक़्त गुजारने का. जब मेरे बड़े भाई की शादी होगी मैं संजी में खूब नाचूंगी और सब को भी नाच्वऊंगी.

गुजरात के कच्छ में एक करोड़पति लड़की ने एक मजदुर लड़के से शादी कर एक मिसाल साबित की है। केन्या के नैरोबी में रह रहे गुजरात के पटेल परिवार की लड़की ने अफ्रिकन युवक के साथ शादी कर ली है। यह खबर इन दिनों केन्या के मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं, युवती के परिजन ने इस मामले में अफ्रिकन युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, और गुजरात के पटेल समाज ने भी इसका विरोध किया है।

मूल गुजरात की सारिका पटेल (24) एक धनाढ्य परिवार से है, जबकि तिमोथी खामला (25) नैरोबी में मजदूरी करता है। गुजरात और नैरोबी में जहां सारिका के आलीशान बंगले हैं, वहीं तिमोथी एक झोपड़ी में रहता है। सोशल मीडिया में भी यह न्यूज वायरल हो चुकी है। बताया जाता है कि सारिका और तिमोथी ने लगभग एक महीने पहले ही नैरोबी से भागकर शादी कर ली थी। शादी के समय तिमोथी के साथ मजदूरी करने वाले दर्जनों लोग भी इनके साथ थे। सारिका ने अपने परिजन की मर्जी के खिलाफ उससे शादी की है और अब वह उसके साथ ही रहना चाहती है।


एक गुजराती शादी में बहुत कुछ होता है। शादी से पहले भी बहुत होता है। सगाई, मंडप महूरत, गृह शांति, पीठी, मेहँदी, और गरबा होते है। सब महमान ये सब पर नहीं आते है और इन सब की निमंत्रण अलग अलग हैं।

सगाई पर सारे महमान आते है। बहुत बार, सगाई लड़का का घर में होता है। लड़की का परिवार मिठाइयाँ और भेंट लेकर आता है। लड़का और लड़की के महमान सगाई पर आते हैं।

मंडप महूरत में गणेश पूजा होता है। दोनों लड़की और लड़का के घर में अलग-अलग से होता है। गणेश एक "remover of obstacles" है और इस पूजा होता है इस लिए क्योंकि लड़का और लड़की चाहते हैं की शादी में कुछ समस्या न हो।

गृह शान्ति एक और पूजा है, लेकिन इस में, दोनों, लड़की और लड़का आते हैं। पंडित-जी एक शुभ दिन पर पूजा करता है।

पीठी लड़का और लड़की का घर में अलग-अलग से होता है। पीठी में लड़की और लड़की हल्दी का पेस्ट में नहाते हैं।

महंदी लड़की की विधि है। लड़की के हाथों पर कुछ लोग महंदी लगाता है। यह शादी से एक-दो दिन पहले होता है।

गुजरती लोग गरबा भी करते हैं। शादी से एक दिन पहले होता है। इस में, लड़का और लड़की का सब महमान आते हैं। सब नाचते है और शादी के लिए तैयार होते हैं।

गुजराती शादी बहुत मजेदार होते हैं।

हाल ही में मीडिया में खबरें आई थी कि मशहूर टीवी सीरियल "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" की दया भाभी यानि दिशा वाकानी 22 नवम्बर को गुजराती बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं। यह खबरें सही साबित हुई और जेठा की दया यानि दिशा वाकानी ने गुजराती बिजनेसमैन से शादी रचा ली।

टीवी सीरियल की "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" की दया भाभी पहले अपनी बॉलीवुड में किस्मत अजमा चुकी हैं और उन्होंने कई हिट फिल्मों जैसे देवदास, मंगल पांडे : द राइजिंग, सी कंपनी और जोधा अकबर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन उनकी एक कलाकार के रूप में असली पहचान मशहूर टीवी सीरियल "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" से बनी है।



दया भाभी यानि दिशा वाकानी और गुजराती बिजनेसमैन की शादी को सभी अरेंज मैरिज बता रहे हैं। खबर यह भी है कि दिशा वाकानी यानि दया भाभी के ससुराल वालों ने यह विनती की थी कि दिशा वाकानी और गुजराती बिजनेसमैन की शादी को गुपचुप तरीके से किया जाए जिससे मीडिया से दूर रह सकें और शांति से यह विवाह संमन्न हो जाए।

दिशा वाकानी के परिवार वालों ने दिशा वाकानी के ससुराल वालों की इस रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया और ऎसा ही हुआ यह विवाह गुपचुप तरीके से संपन्न हो गया। इस खास मौके पर काफी कम लोगों को आमंत्रित किया गया, जिसमें केवल कुछ नजदीकी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल थे।

रिपोटों की मानें तो "तारक मेहता" की टीम तक को भी इस शादी में आमंत्रित नहीं किया गया, जिस शो ने उन्हें सबसे ज्यादा पहचान दिलाई है। वैसे, खबर है कि 26 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी, जिसमें सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाने की तैयारी है।

जाने माने टीवी एक्टर रुसलान मुमताज ने वैलेन्टाइंस डे पर अपनी गर्लफ्रेंड निराली मेहता से कोर्ट मैरिज करने के बाद एक बार फिर से शादी की और दोस्तों को पार्टी दी। इन दोनों ने दूसरी बार शादी हिंदू पारंपरिक तरीके से की। ये शादी और रिसेप्शन 2 मार्च को हुआ। इसमें रुसलान और निराली के परिजनों के साथ उनके दोस्त भी शामिल हुए। रुसलान इन दिनों टीवी सीरियल जी ले जरा में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके इस रोल को काफी पसंद भी किया जा रहा है। उनकी पत्नी निराली वेल्थ मैनेजर हैं।

आपको बता दें कि रुसलान वैलेन्टाइंस डे पर कोर्ट मैरिज करने से ठीक पहले भी शूटिंग में बिजी थे। हालांकि वह अपने शो के सेट से कोर्ट रूम तक सही समय पर कोर्ट पहुंच गए थे। शादी के समारोह में रुसलान ने सफेद रंग की शेरवानी और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी। वो अपनी दुल्हन को लाल रंग के लहंगे में घर लेकर आए। रुसलान की शादी और पार्टी में नच बलिए के विजेता ऋतविक धनजानी, टीवी एक्टर नकुल मेहता और डांस गुरु श्यामक डावर समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment